कोरांव: टीकर मर्यादपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन मवेशियों की मौत, 4 झुलसे पशुओं का उपचार किया पशु चिकित्सक ने
कोरांव थाना क्षेत्र के टीकर मर्यादपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक गौशाला में आग लग गई। इस घटना में दो भैंस और एक पड़िया की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। यह गौशाला गांव निवासी राजेश यादव पुत्र देवनारायण यादव के घर के बगल में छप्पर लगाकर बनाई गई थी, जहाँ उनके पशुओं को बांधा जाता था।