कोंडागांव: ₹99 लाख ट्रांजेक्शन और म्यूल अकाउंट मामले में ज्वेलर्स गोपी सोनी की गिरफ्तारी, कोंडागांव TI सौरभ उपाध्याय ने किया खुलासा
कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने आज रविवार दोपहर 3 बजे एक बड़े मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोंडागांव के ज्वेलर्स गोपी सोनी द्वारा एक म्यूल अकाउंट खोला गया था जिसमें एक ही दिन में 99 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। इस साइबर अपराध मामले पर ज्वेलर्स गोपी सोनी सहित दो अन्य आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।