मंडी: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिले प्रकाश चौधरी,मंडी लोकसभा सीट पर हुई चर्चा
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 प्रदेश में सियासी घमासान के बीच पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। एक घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच हुई बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं।मंडी लोकसभा सीट के संभावित प्रत्याशी और कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बदले राजनीति हालात पर भी चर्चा हुई है।