मंडी: पहाड़ी रत्न ब्रांड नाम से बिकेंगे कोदरे के लड्डू,पंचायत घर धर्मपुर में आगामी कार्य पर हुआ सम्मेलन
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 धर्मपुर किसान उत्पादक संघ के माध्यम से जागृति स्वयं सहायता समूह सकोह ने छह महीने में पांच लाख रुपये के कोदरे के लड्डू बेचकर इतिहास रच दिया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे इन लड्डुओं को एफपीओ ने पूरे देश में पहुंचाने में मदद की है। इसको लेकर पंचायत घर धर्मपुर में आगामी कार्य योजना पर एफपीओ और स्वयं सहायता समूह का सम्मेलन हुआ।