मंडी: जोगिंद्रनगर अस्पताल के रोगी वार्डों में पहुंच रहा शौचालय का गंदा पानी
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 स्वच्छता को लेकर दूसरों को नसीहत देने वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दूषित पानी खुले में बह रहा है। अस्पताल के मुख्य द्वार और रोगी वार्डों के शौचालयों से लगातार गंदगी बह रही है। अस्पताल के रैंप और शवगृह के नजदीक भी दूषित पानी के खड़ा होने से संक्रमण फैलने का भी डर सत्ता रहा है।