मंडी: मंडी में साफ मौसम से कारोबारियों के खिले चेहरे, दो दिन से जमकर हो रही खरीदारी
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के संपन्न होने के एक सप्ताह बाद पड्डल मेला मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे दुकानदारों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि बीते दिनों अचानक हुई बारिश से दुकानों में पानी घुस गया था। इससे सामान खराब होने से कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी।