मंडी: गोहर में नहीं थम रहा पीलिया, रोजाना पांच से सात बच्चे पहुंच रहे अस्पताल
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 क्षेत्र की गोहर और बासा पंचायत में पीलिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना 5 से 7 पीलिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों की उम्र 15 से 20 साल है। अभी तक क्षेत्र में 65 केस मिले हैं, जिनमें से करीब 20 मरीज रिकवर हो चुके हैं। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में पीलिया की रोकथाम के लिए हुई बैठक में बीएमओ राकेश रोशन भारद्वाज ने यह जानकारी दी।