बहराइच: बहराइच जनपद को 61 नई एम्बुलेंस की मिली सौगात, हरी झंडी दिखाकर नई एम्बुलेंसों का संचालन प्रारम्भ हुआ
जिलाधिकारी मोनिका रानी के प्रयास से शासन द्वारा आकांक्षी जनपद बहराइच के लिए 61 नई एम्बुलेंस का बेड़ा आवंटित किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर नई एम्बुलेंसों के संचालन का श्रीगणेश किया गया है।