रतनगढ़: 9 मई को रतनगढ़ न्यायालय परिसर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ADJ ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक
9 को रतनगढ न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण हेतु आज सोमवार को न्यायालय परिसर एडीजे श्रीमान सुरेन्द्र कौशिक ने एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं बड़ौदा बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।