भीलवाड़ा: हादसे में एयरबैग न खुलना गंभीर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, भीलवाड़ा आयोग ने कार कंपनी पर लगाया ₹10.20 लाख का जुर्माना
वाहन दुर्घटना के समय एयरबैग न खुलने को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, भीलवाड़ा ने एक गंभीर निर्माणगत दोष माना है। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए वाहन निर्माता कंपनी व अन्य विपक्षीगणों को कुल 10.20 लाख रुपये की राशि परिवादी को चुकाने का आदेश दिया है।