बागपत: एएसपी ने कोतवाली बागपत में विवेचकों का अर्दली रूम किया, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Baghpat, Bagpat | May 13, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब साढे 12 बजे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने कोतवाली बागपत में सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान थाने में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, साइबर क्राइम मामलों एंव IGRS शिकायतों की समीक्षा की गई।