अशोक नगर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनाअंतर्गत अयोध्या वाराणासी रवाना हुए यात्री संयुक्तकलेक्टर ने प्रशासन की ओर से किया स्वागत
अशोकनगर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु अशोकनगर जिले से 196 तीर्थ यात्री गुरूवार को दोपहर 3: 30 बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए।