हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी पर बैलेट पेपर फाड़ने का आरोप
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अध्यक्ष पद के ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर बैलेट पेपर फाड़ने का आरोप लगा। घटना के बाद मतगणना प्रक्रिया कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।
मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए मतगणना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं, घटना के बाद छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली।