Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

09/03/2024 का पंचांग #viralnewes

Bharatpur, Bharatpur | Mar 9, 2024

MORE NEWS

#भरतपुर। जिले के उच्चैन थाना इलाके के चकसेना गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे जमीन के विवाद को लेकर एक पूर्व सीआरपीएफ जवान ने अपने सगे चाचा की सीने में गोली मारकर ह*त्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस जंगलों में तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय साहब सिंह और उनके भतीजे अनिल उर्फ अन्नू (38) के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद तैश में आकर अनिल ने चाचा पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी खून से लथपथ साहब सिंह को तुरंत उच्चैन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी सुरेश कुड़ी ने बताया कि आरोपी अनिल करीब 2 साल पहले ही सीआरपीएफ की नौकरी छोड़कर घर आ गया था और वह अत्यधिक शराब पीने का आदी है, जिसके चलते वह गांव के मकान में अकेला ही रहता था। आरोपी के पिता मान सिंह भरतपुर में आरएसी में तैनात हैं और उसका परिवार भरतपुर में रहता है, जबकि मृतक साहब सिंह का बेटा भी धौलपुर पुलिस में कार्यरत है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनिल ने घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और अपना मोबाइल घर के पास ही फेंक दिया और फरार हो गया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय भारी नशे में था और फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश सहित तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 3, 2026

Bharatpur News घरेलू विवाद में खूनी खेल, भतीजे ने ताऊ को मारी गोली, CHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, थाना प्रभारी-सीओ मौके पर

Bharatpur News घरेलू विवाद में खूनी खेल, भतीजे ने ताऊ को मारी गोली, CHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, थाना प्रभारी-सीओ मौके पर

Bharatpur, Bharatpur | Jun 3, 2026

Bharatpur News सिर पर सास को बैठाकर बहू ने कराई 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल

Bharatpur News सिर पर सास को बैठाकर बहू ने कराई 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल

Bharatpur, Bharatpur | Jun 3, 2026

नदबई: बछामदी में 8 माह से मुख्य रास्ता तालाब बना, गंदे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण, मानसून से पहले ही हाल बेहाल

नदबई: बछामदी में 8 माह से मुख्य रास्ता तालाब बना, गंदे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण, मानसून से पहले ही हाल बेहाल

Bharatpur, Bharatpur | Jun 3, 2026

#कहीं_रिश्वत_ही_तो_चंदा_नहीं_बन_गया?
भरतपुर। रूपवास तहसील कार्यालय में आरटीआई के तहत रिकॉर्ड निरीक्षण के दौरान सरकारी रजिस्टर में संदिग्ध नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। खानसूरजापुर निवासी विश्वेन्दर ने उपखण्ड अधिकारी को शिकायत देकर बताया कि 26 मई को निरीक्षण के दौरान उन्हें एक रजिस्टर के पन्नों के बीच ₹200-200 के नोटों में करीब 6 हजार रुपये दबे मिले। इस संदिग्ध राशि पर आपत्ति जताने पर वहां मौजूद बाबू दीपक बंसल और पटवारी संदीप यादव भड़क गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से रुपयों वाली फाइल को वहां से गायब कर दिया। यही नहीं, तानाशाही रवैया अपनाते हुए पीड़ित को आगे का निरीक्षण करने से भी रोक दिया गया। पीड़ित ने इस राशि के रिश्वत या साजिश होने की आशंका जताते हुए कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्ष प्रशासनिक जांच की मांग की है।

#कहीं_रिश्वत_ही_तो_चंदा_नहीं_बन_गया? भरतपुर। रूपवास तहसील कार्यालय में आरटीआई के तहत रिकॉर्ड निरीक्षण के दौरान सरकारी रजिस्टर में संदिग्ध नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। खानसूरजापुर निवासी विश्वेन्दर ने उपखण्ड अधिकारी को शिकायत देकर बताया कि 26 मई को निरीक्षण के दौरान उन्हें एक रजिस्टर के पन्नों के बीच ₹200-200 के नोटों में करीब 6 हजार रुपये दबे मिले। इस संदिग्ध राशि पर आपत्ति जताने पर वहां मौजूद बाबू दीपक बंसल और पटवारी संदीप यादव भड़क गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से रुपयों वाली फाइल को वहां से गायब कर दिया। यही नहीं, तानाशाही रवैया अपनाते हुए पीड़ित को आगे का निरीक्षण करने से भी रोक दिया गया। पीड़ित ने इस राशि के रिश्वत या साजिश होने की आशंका जताते हुए कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्ष प्रशासनिक जांच की मांग की है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 2, 2026