ग्यारसपुर: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बोनी ने पकड़ी रफ्तार
ग्यारसपुर क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने से किसान बोनी को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। शनिवार दोपहर 12:00 बजे किसानों का कहना है कि बारिश में देरी होने से फसल की बोनी लेट होने की आशंका थी, लेकिन अब मौसम अनुकूल हो गया है।