शिवपुरी नगर: शिवपुरी नपा में घमासान: पाइप लाइन बिछाने पर AE और पार्षद पति भिड़े, मामला थाने पहुंचा
शिवपुरी नगर पालिका कार्यालय में गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक 6 में पाइप लाइन बिछाने को लेकर असिस्टेंट इंजीनियर (AE) सचिन चौहान और पार्षद पति सीटू सड़ैया के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला रात में साढ़े 8 बजे ही कोतवाली थाने तक जा पहुंचा। वार्ड क्रमांक 6 की कलार गली में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है।