मंडला: राजीव कॉलोनी में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव अपूर्व उत्साह से संपन्न, कथा में पंडित ने द्वारकाधीश प्रसंग सुनाया
Mandla, Mandla | Jun 7, 2026 जिला मुख्यालय के समीप ग्राम देवदरा स्थित राजीव कॉलोनी, झंडा चौक में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को चार बजे अपूर्व भक्तिमय माहौल रहा। पंडित कुलदीप ने अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक कंस वध का ओजस्वी प्रसंग सुनाया। इसके बाद प्रभु श्रीकृष्ण के मथुरा छोड़ द्वारिका प्रस्थान कर द्वारकाधीश कहलाने का वृत्तांत भी बताया।