सरधना: देवी मंदिर चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया विपक्ष का पुतला, महिला आरक्षण के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी सरधना नगर मंडल द्वारा बुधवार को महिला पदाधिकारियों के साथ महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की