इटावा: बसरेहर इलाके के चकवाखुर्द से सात दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | May 4, 2026 बसरेहर के चकवा खुर्द गांव के 35 वर्षीय युवक रजनीश का शव सात दिन बाद गांव के समीप स्थित एक खेत के कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रजनीश 28 अप्रैल को घरेलू कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसके पिता जगराम ने बसरेहर थाने में 29 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई।