बेलहर: सरकंडा गांव में आपसी विवाद में पोता को मारपीट कर किया जख्मी दादी से कान की बाली और सीकरी छीना 04 लोगों पर केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 29, 2024 थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने अभिषेक कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने आई उसकी दादी सुशीला देवी से आरोपियों ने कान की बाली और सीकरी छीन लिया। जख्मी अभिषेक कुमार को बेलहर से भागल पर रेफर कर दिया गया। अभिषेक कुमार ने थाना में गांव के प्रमोद यादव, बासुकी यादव, फुलचन यादव और राजीव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।