स्लीमनाबाद: पड़वार गांव में जल संकट के बीच तालाब खाली करने पर बवाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
कटनी जिले के सलीमनाबाद तहसील क्षेत्र के पड़वार गांव में तालाब का पानी निकाले जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। एक ओर भीषण गर्मी और जल संकट है, तो दूसरी ओर तालाब की निकासी के लिए सड़क तक काट दी गई है। ग्रामीणों का विरोध ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गांव की जीवनरेखा है। इससे लोगों और मवेशियों को पानी मिलता है।