जबेरा: ग्राम पंचायत जबेरा में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, ग्राम सभा का आयोजन हुआ
Jabera, Damoh | Apr 14, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जबेरा में आज मंगलवार की शाम 5 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम,उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई इस अवसर पर ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।बैठक की अध्यक्षता युवराज तिवारी के द्वारा की गई जबकि संचालन सचिव जन्मेजय दुबे द्वारा किया गया।