हज़ारीबाग: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला बैठक सम्पन्न, प्रतिभावान विद्यार्थी होंगे सम्मानित
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हज़ारीबाग जिला इकाई की प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय के नेतृत्व में शनिवार को चार बजे सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हज़ारीबाग जिला के विभिन्न स्थानों के समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जून के अंतिम रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।