सांगोद: सांगोद के कांगनिया गांव में जमीन जुताई के दौरान चले लाठी-डंडे, दो घायलों की गंभीर हालत के चलते किया कोटा रेफर
Sangod, Kota | Jul 13, 2026 सांगोद. थाना क्षेत्र के कांगनिया गांव में रविवार शाम को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा रेफर किया गया।