ब्रह्मपुर: बगेन मौजा में शॉर्ट सर्किट से 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने मुआवजे की मांग की
ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत बगेन मौजा में गुरुवार की शाम एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें लगभग 80 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में हाहाकार मच गया है और उनके सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मामले में किसानों ने शुक्रवार की सुबह संयुक्त रूप से आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।