पटना ग्रामीण: वीर चंद पटेल पथ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे लोग, नशे में धुत चालक गिरफ्तार
वीर चंद पटेल पथ पर बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में ई रिक्शा चालक और अन्य तीन लोग भी बाल बाल बच गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि चालक भागने के फिराक में था लेकिन नशे में होने की वजह से वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।