पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से 10 टन लोहे की पत्ती और एंगल लदे ट्रक की चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
दीदारगंज थाना पुलिस को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के द्वारा सूचना दी गई थी कि 10 टन लोहे की पत्ती और एंगल लदे एक ट्रक को ट्रक के चालक और उपचालक ने चोरी कर ली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम 6:20 बजे SDPO 1 निखिल कुमार ने दी है। वहीं चोरी के समान को भी बरामद कर लिया गया है।