पटना ग्रामीण: केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले पर क्रेडिट लेने के लिए मची होड़ पर जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन
जदयू कार्यालय में गुरुवार सुबह 11:36 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा जाति जनगणना कराने का फैसला लिए जाने के बाद राजद और कांग्रेस इसका क्रेडिट ले रहे हैं। वहीं इसे लेकर के ही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जाति जनगणना का प्रस्ताव सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार ने ही दिया था।