पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में बैठक, संगठन और सरकार की समीक्षा
भाजपा कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के सभी बड़े नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन और सरकार को लेकर समीक्षा की जाएगी।