कौंच: आराजीलैन में बकरीद पर्व से पहले बकरे की चोरी, पानी मांगकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 2, 2026 कोंच क्षेत्र के आराजीलैन में शातिर चोरों ने बकरीद से पहले अनोखे अंदाज में बकरे की चोरी कर ली, पीड़ित सलाउद्दीन के अनुसार, दो युवक बाइक से घर पहुंचे और उनकी मां से पानी मांगा। महिला के अंदर जाते ही दोनों युवक दरवाजे पर बंधा करीब 20 हजार रुपये कीमत का बकरा बाइक पर लादकर फरार हो गए, पीड़ित ने शनिवार सुबह 9 बजे कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।