रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के गांव ततारसर की शालू कस्वां ने आरएएस-2024 में आठवीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा
गांव ततारसर की शालू कस्वां ने आरएएस-2024 में आठवीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। किसान चेतराम कस्वां की बेटी शालू ने बिना कोचिंग घर पर रहकर तैयारी की और पहले प्रयास में सफलता पाई। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने पूरा सहयोग दिया। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव में खुशी का माहौल है और लोग बधाई दे रहे हैं।