कालपी: कालपी पहुंचे मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मंत्री बोले- जो जमीन सरकारी, वो जमीन हमारी
Kalpi, Jalaun | Jul 2, 2026 केबिनेट मंत्री, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद गुरुवार दोपहर 2 बजे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कालपी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओ ने संजय निषाद का फूल मालाओ से स्वागत किया। वहीँ संजय निषाद ने विपक्ष व अंग्रेजो पर जमकर निशाना साधते हुए कहा पहले क़ी सरकारो ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ को गरीबी दी। उन्होंने बयान दिया कि जो ज़मीन सरकारी वो ज़मीन हमारी।