धनवार: धनवार समेत आसपास के प्रखंडों से दूसरे दिन भी ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में उमड़ी आवेदकों की भीड़
धनवार प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। धनवार के अलावा आसपास के कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर पहुंचे। सुबह से ही प्रखंड परिसर में आवेदकों की लंबी कतारें लगी रहीं।