सिराथू: सैनी फायर स्टेशन के पास कार और स्कूटी के बीच हुई टक्कर, स्कूटी सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत
सैनी थाना इलाके के पथरावां गांव का रहने वाला किशोर विकास पुत्र रामू किसी काम से सैनी आया था।सैनी फायर स्टेशन के पास स्कूटी सवार विकास की सामने से आ रही एक कर से टक्कर हो गई टक्कर के बाद विकास सड़क पर गिर गया और काफी खून बहा।हादसे को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस पहुंची इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी इसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।