सिराथू: डाइवर्जन के कारण सैनी चौराहे के पास बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
सैनी चौराहे के पास डाइवर्जन के कारण बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर कोदन निवासी माधव प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई। वह अटसराय के पास नेशनल हाइवे स्थित प्रयागराज होटल में खाना बनाकर रात को लगभग 1 बजे ड्यूटी से घर पहाड़पुर कोदन आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ।