अशोक नगर: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का डिप्टी डायरेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पोल
अशोकनगर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक डॉ. उपेंद्र सिंह ने शनिवार को सुबह 11 बजे औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चंदेरी, मुंगावली और नईसराय के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया।