पटेढ़ी बेलसर: अब होगी बेलसर थाने में ही प्राथमिकी , समय के साथ साथ लोगों को परेशानी से मिली निजात
अब होगी बेलसर थाने में ही प्राथमिकी । समय के साथ साथ लोगों को परेशानी से मिली निजात बेलसर थाने में ही अब प्राथमिकी दर्ज होने से आम लोगों की परेशानी एवं समय के साथ साथ आर्थिक बचत होगी ।क्योंकि किसी मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लम्बी दूरी तय कर वैशाली जाना पड़ता था ,जिससे अब लोगों को निजात मिल गया । क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन को दी बधाई ।