देवा-ग्वारी रोड पर जीत नगर के पास मौरंग से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक चालक सोनू उरई से मौरंग लेकर जीत नगर की ओर जा रहा था। देवा रोड से ग्वारी जाने वाले मार्ग पर एक पुलिया से गुजरते समय सामने से आ रहे रोलर को रास्ता देने की कोशिश में पुलिया धंस गई, और ट्रक संतुलन खोकर पलट गया।