जगदलपुर: गुरुवार को बस्तर जिले में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे
बस्तर जिले के हजारों स्कूली बच्चों का इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि बुधवार दोपहर शाम 4 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि तय कर दी गई है। पांचवीं और आठवीं की यह परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजित की गई थी।