उदवंत नगर: फत्ते पट्टी उदवंतनगर में आयोजित श्री राम महायज्ञ में मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या आ रही है
21 मार्च शुक्रवार एक बजे के करीब श्री राम महायज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। महायज्ञ का आयोजन नागा बाबा के सानिध्य मे किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत 17 मार्च से जलभरी यात्रा के साथ हुई है। जो 23 मार्च को संत विदाई एवं भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।