केरसई: पुल के नीचे गिरने से युवक की मौत, देर रात मिला शव
Kersai, Simdega | Apr 22, 2026 बुधवार रात 10 बजे सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र में बुदाधार पुल के नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। घुटबहार निवासी अब्नल लुगुन केटीएम बाइक से जा रहा था, तभी असंतुलित होकर झाड़ियों में गिर गया। झाड़ियों में गिरने के कारण देर तक किसी को जानकारी नहीं मिली। बाद में लोगों ने बाइक देखी और खोजबीन में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले क