Janjgir-Nawagarh : रेत का अवैध परिवहन करने वाले हाइवा को महिलाओं ने रोका, रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से महिलाओं में नाराजगी, एक हाइवा पर की गई कार्रवाई...
जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के नवापारा गांव में रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से नाराज महिलाओं ने हाइवा को रोक दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंचे जांजगीर एसडीएम ने रेत से भरे एक हाइवा पर कार्रवाई की है. रेत से भरे वाहनों की आवाजाही ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है.
दरअसल, नवापारा गांव में रेत का अवैध परिवहन करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर महिलाओं में नाराजगी है. इसे लेकर महिलाओं ने रेत से भरे एक हाइवा को रोक दिया था. मौके पर एसडीएम सुब्रत प्रधान, नवागढ़ टीआई मणिकांत पांडेय और खनिज विभाग के अफसर पहुंचे थे. महिलाओं को समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ. रेत से भरे एक हाइवा पर कार्रवाई की गई है.