गोपालगंज: गोरियाव गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला पर फरसा से हमला, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के गोरियाव गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने फरसा से हमला कर एक महिला को जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट की घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।