बिलासपुर: करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, कपड़ा सूखने के दौरान लगा करंट, पुलिस कर रही मामले की जांच
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा की है। जानकारी के मुताबिक सचिन चन्द्राकर (45) अपनी पत्नी रजनी चन्द्राकर (32) के साथ घर पर थे। सुबह रजनी रोजमर्रा के काम निपटाकर आंगन में कपड़े सुखाने गई थी। आंगन में लोहे का जीआई तार लगा हुआ था। जैसे ही उन्होंने गीले कपड़े उस तार पर डाले, वह अचानक करंट की चपेट में आ गई।