लोहरदगा: ऑक्सीजन और जीवन का आधार हैं पेड़, इन्हें बचाना हम सबकी जिम्मेदारी,लोहरदगा डीएफओ अभिषेक कुमार।
लायंस क्लब ऑफ सेवा, लोहरदगा की ओर से गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे हरमू मुक्तिधाम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर में 15 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया।