जहानाबाद: कोड़ौना के पास हाइवा ने बाइक सवार मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
जहानाबाद के कोड़ौना थाना के पास एक बाईक पर सवार तीन मजदूरों को अनियंत्रित हाइवा ने रौंद दिया जिससे तीन लोगों में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया तीसरे का इलाज सदर अस्पताल में जारी है स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल सभी लोग मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं जो मजदूरी करने जहानाबाद आ रहे थे।