महोबा: भंडरा गांव में नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 28 वर्षीय अजय अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी महज 10 माह पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार वह नपुंसकता की समस्या से जूझ रहा था और मानसिक तनाव में था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।