जगदलपुर: जगदलपुर में बाल विवाह के मामले में पहली बार वर वधु पक्ष के खिलाफ दर्ज हुए पांच केस
बस्तर जिले में बाल विवाह के खिलाफ पहली बार सख्त कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण विभाग की पहल पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जगदलपुर ब्लॉक की है, जहां 21 मार्च 2026 को एक विवाह समारोह संपन्न हुआ था।