बागीदौरा: पंचायती राज चुनाव से पहले कलिंजरा पुलिस ने 5 गांवों में दबिश देकर 1300 लीटर महुआ वाश किया नष्ट
आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलिंजरा थाना पुलिस ने आज शनिवार दोपहर 1बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1300 लीटर महुआ वाश नष्ट किया। पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी को भी तोड़ दिया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन एवं बागीदौरा वृत्ताधिकारी श्याम सिंह के सुपरविजन में कलिंजरा थानाधिकारी तेजूसिंह