पटना ग्रामीण: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील मोदी की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
रविवार को सुबह 10:00 बजे गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुशील मोदी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचकर सुशील मोदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिंह भी मौजूद रहे।